{"_id":"623f602c8b4ff9244274eaff","slug":"hathras-mustard-prices-increased-by-rs-400-a-quintal-farmers-happy-hathras-news-ali2878893126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 400 रुपये क्विंटल बढ़े सरसों के दाम, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 400 रुपये क्विंटल बढ़े सरसों के दाम, किसान खुश
विज्ञापन
हाथरस : मंडी में बिकने के लिए लगा सरसों का ढेर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सरसों के दामों में 400 रुपये प्रति क्विंटल की फिर तेजी आ गई है, जिससे किसानों के चेहरों पर चमक बढ़ गई है। आढ़तियों का कहना है कि उम्मीद से कम पैदावार के चलते इस बार सरसों के दामों में तेजी आ रही है। इन-दिनों मंडी में सरसों की आवक भी अच्छी-खासी हो रही है। इससे मंडी का राजस्व भी बढ़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में आलू और धान के अलावा सरसों की पैदावार भी बड़े पैमाने पर होती है। शुरुआत में सूखी सरसों के दाम छह हजार रुपये क्विंटल थे। अब अचानक सरसों के भाव में 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हो गई है। सरसों के दाम बढ़ने से किसान काफी खुश हैं। हाथरस से सरसों अन्य जिलों के लिए भेजी जा रही है, जिससे मंडी के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है।
इस बार सरसों की पैदावार कम है। इस कारण सरसों के दाम 64 सौ रुपये प्रति कुंतल पर पहुंच गए हैं। सरसों की आवक भी खूब हो रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल सरसों के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
-मदनलाल गुप्ता, आढ़तिया
पूर्व में हुई बारिश से सरसों की फसल प्रभावित हुई थी। शुरुआत में दाम कम थे, इसलिए सरसों को मंडी नहीं लाए। अब सरसों को सुखाकर मंडी में लाने पर इसका वाजिब मूल्य मिल रहा है।
- लक्ष्मण सिंह, किसान