फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality workers lost sweat to control the insane bull

हाथरस : पागल सांड़ को काबू करने में नगर पालिका कर्मियों के छूटे पसीने

Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality workers lost sweat to control the insane bull
हाथरस : गली तबेला से आवारा सांड़ को बेहोश पकड़कर ले जाते नगर पालिका के कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक पागल सांड़ को काबू करने में नगर पालिका प्रशासन के पसीने छूट गए। नगर पालिका कर्मियों ने बृहस्पतिवार की सुबह इस सांड़ को बेहोश कर जैसे-तैसे काबू में लिया और फिर जेसीबी व ट्रैक्टर में लदवाकर उसे मेंडू की गोशाला में छुड़वा दिया। इस सांड़ ने शहर के कई इलाकों में कई दिन से आतंक मचा रखा था।
पिछले कई दिनों से यह पागल सांड़ शहर में घूम रहा था। उसने कई लोगों को घायल कर दिया था और कई हथठेले भी पलट दिए थे। इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी गई। सुबह जानकारी मिली कि यह सांड़ मालिन गली और गली तबेला में विचरण कर रहा है तो नगर पालिका की टीम वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

जैसे-तैसे इस सांड़ को बेहोश किया गया। इसके बाद उसे रस्सियों में जकड़कर और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर में लदवाकर मेंडू की गोशाला पहुंचा दिया गया। खुद नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed