फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality asked the Minister of State to declare the fair Srideauji Maharaj as a state fair

हाथरस : नगर पालिकाध्यक्ष ने राज्यमंत्री से की मेला श्रीदाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित करने की मांग

Wed, 02 Dec 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality asked the Minister of State to declare the fair Srideauji Maharaj as a state fair
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित करने की मांग को लेकर नगर विकास राज्य मंत्री को ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित कराने के प्रयास में नगर पालिकाध्यक्ष जुटे हैं। मेले के आयोजन के समय भी इसे लेकर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शासन व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए थे। अब फिर चेयरमैन इसे लेकर लखनऊ में नगर विकास राज्य मंत्री से मिले। उनके मांग पत्र पर नगर विकास राज्य मंत्री ने प्रमुख सचिव नगर विकास को कार्रवाई को कहा है और साथ ही डीएम से भी पत्र लिखकर कहा है कि वह शासन को इसे लेकर प्रस्ताव भिजवाएं।
नगर पालिकाध्यक्ष ने नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता से मिलकर उन्हें हाथरस में हर साल लगने वाले मेला श्रीदाऊजी महाराज के इतिहास और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यह मेला एक शताब्दी पुराना है और इस मेले के माध्यम से कई लोक विधाओं का अभी तक मंचन होता है।
विज्ञापन

मेला ऐतिहासिक स्थल पर लगता है और पूरे बृज क्षेत्र में इसका विशेष महत्व है, इसलिए इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाए। नगर विकास राज्य मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि वह इसे लेकर प्रस्ताव शासन को भिजवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed