फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MP did not come, SDM inspected CHC

हाथरस : नहीं आए सांसद, एसडीएम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Sat, 29 May 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: MP did not come, SDM inspected CHC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र और किसी एक गांव का निरीक्षण शुक्रवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर द्वारा किए जाने की चर्चाएं थीं। इसके लिए तैयारियां भी पूरी थीं, लेकिन ऐन वक्त पर उनके न पहुंचने से सभी तैयारियां धरी रह गईं। स्वास्थ्य कर्मी व अफसर दोपहर तक उनके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आए।
सांसद किसी भी स्वास्थ्य केंद्र या गांव का भ्रमण कर सकते हैं। लिहाजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही तैयारियां और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थीं। इधर, एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने सीएचसी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, लेकिन दोपहर बाद तक सांसद नहीं पहुंचे। इधर, ग्राम पंचायत कजरौठी में भी सांसद के पहुंचने की संभावना थी।
विज्ञापन

लिहाजा सुबह से ही ग्राम पंचायत में तैयारियां की गई थीं। ब्लाक और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सुबह ही पहुंच गई। ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक सांसद जी के आने का इंतजार किया गया। हालांकि ग्राम पंचायत में सफाई से लेकर टीकाकरण का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed