फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than a dozen roads of the district will be rejuvenated

हाथरस : जिले की एक दर्जन से अधिक सड़कों का होगा कायाकल्प

Fri, 27 Aug 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than a dozen roads of the district will be rejuvenated
हाथरस : तालाब चौराहे के निकट सड़क में गड्ढा होने के कारण पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के गांवों के लिए राहत की बात है। आने वाले दिनों में संपर्क मार्ग से जुड़ने वाली उनके गांव की सड़क बनेगी। लोनिवि ने एक दर्जन से अधिक सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य की कवायद तेज होगी। इससे ग्रामीण आसानी के साथ गंतव्य की राह तय कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि चुनावी वर्ष में सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा वर्षा ऋतु खत्म होने के बाद सड़क गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी कर दिया है। वहीं लोनिवि द्वारा चार दर्जन से अधिक सड़कों का प्रस्ताव भेजा था। जिसमें कई सड़कों का पूर्व में प्रस्ताव पास हो चुका है। अब लोनिवि ने एक दर्जन से अधिक सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संवाद
विज्ञापन

इन सड़कों का भेजा गया प्रस्ताव
हाथरस दाऊजी कोटा मार्ग लंबाई दस किलोमीटर से अधिक, माचुआ कैनाल पटरी मार्ग, 12 किलोमीटर, मांगरु सहफ्ऊ शिखना मार्ग, पांच किलोमीटर, सादाबाद जैतई गुतेहरा शिखरा मार्ग 11 किलोमीटर, हाथरस जंक्शन पवलोई पहाड़पुर मार्ग आठ किलोमीटर, हाथरस जलेसर मार्ग 15 किलोमीटर, सासनी नानऊ मार्ग दस किलोमीटर, सासनी जसराना मडराक नौ किलोमीटर, पुरदिलनगर हसायन मार्ग नौ किलोमीटर, हसायन से कानऊ संकरा मार्ग छह किलोमीटर, टोली से कचौरा बराई मार्ग पांच किलोमीटर, भैंकुरी महारारा मार्ग 18 किलोमीटर, हसायन मार्ग नौ किलोमीटर इसके अलावा हसायन ब्लाक के दो लेन चौड़े मार्ग को जोड़ने वाले हसायन गढौला मार्ग का चौड़ीकरण का काम होगा। इन मार्गों का लोनिवि ने प्रस्ताव तैयार का शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के गांवों की एक दर्जन से अधिक सड़कों के प्रस्ताव तैयार का शासन को भेजे गए हैं। शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद सड़कों का नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा।
- राजेश कुमार निगम, एक्सईएन लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed