फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than 400 people got vaccinated in the camp at Mendu Gate

हाथरस : मेंडू गेट पर लगे शिविर में 400 से अधिक लोगों ने कराया टीकाकरण

Sat, 12 Jun 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than 400 people got vaccinated in the camp at Mendu Gate
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को मेंडू गेट स्थित महाजन धर्मशाला में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरीशंकर माहौर और शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर करीब 400 लोगों का टीकाकरण किया गया।
भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत अभी कई और शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोरोना के निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

शिविर के संयोजक कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, सह संयोजक हरीश सेंगर के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी, मुकेश सोनी, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मोहित शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, दिनेश शर्मा, रमेश राजपूत, बबीता वर्मा, धीरज जैन, रजत अग्रवाल, सुनील वर्मा एड, प्रदीप सिंह, अशोक गोला, सुरेश चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed