{"_id":"612bde3f8ebc3e61d82f6330","slug":"hathras-more-than-100-players-honored-on-sports-day-hathras-news-ali271871970","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेल दिवस पर 100 से ज्यादा खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेल दिवस पर 100 से ज्यादा खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
हाथरस : खेल दिवस पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते सपा के वरिष्ठ नेता राम
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ/हाथरस।
समाजवादी पार्टी आलाकमान के निर्देश पर सिकंदराराऊ के गांव अगसौली में श्री बजरंग अखाड़ा पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके संयोजक सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी व जाने-माने पहलवान रामेश्वर पहलवान थे। इस मौके पर 100 से ज्यादा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उन्हें खेल सामग्री वितरित की गई।
अध्यक्षता महावीर सिंह पहलवान ने की और इसके मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन थे। सुमन ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही जय श्री बजरंग अखाड़ा को प्रदेश स्तर पर अलग पहचान दिलाई जाएगी। यहां एक मिनी स्टेडियम का निर्माण भी खिलाड़ियों के लिए कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ी अपने क्षेत्र माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकें। खिलाड़ी किसी जाति का नहीं होता। जब उसकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर पहचान होती है तो उसे अपने गांव और क्षेत्र के नाम से ही जाना और पहचाना जाता है। खिलाड़ी के साथ-साथ उसके क्षेत्र और देश का भी नाम ऊंचा होता है।
इस अवसर पर श्री बजरंग अखाड़ा पर भारत केसरी पहलवान रामेश्वर यादव को गदा भेंट की गई। 21 पहलवानों को फुल ड्रेस, 50 एथलेटिक ड्रेस सूट, एक क्रिकेट किट, दो बैडमिंटन किट, एक वालीबाल टीम को वालीबाल और नेट, बॉक्सिंग खिलाड़ियों को बॉक्सिंग ग्लब्स और किट, दो हॉकी प्लेयर को हॉकी और ड्रेस, एवं 10 महिला खिलाड़ियों को फुल ड्रेस किट एवं खेल के उपकरण देकर और 100 खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर के सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठा. डंबर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रोहिताश यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी, विजेंद्र जाटव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रोहित यादव जिला सचिव, मेहराज कुरैशी, रवि यादव, हसन पहलवान, प्रशांत यादव महासचिव युवजन सभा, दीपेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष युवजन सभा, शेर खान व विधानसभा अध्यक्ष युवजन सभा नागेश यादव, श्रुति यादव, जितेंद्र चौधरी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, संतोष, तिमी यादव, प्रशून यादव, महिला खिलाड़ी जौली, विनीता, गीता, मंजू, मोहिनी, हेमा, प्रियंका कुमारी, गरिमा कुमार, संतोष पहलवान, अरविंद पहलवान, बीपी सिंह बघेल, पुष्पेंद्र पुंढीर, राहुल पुंढीर, सचिन पुंढीर, गौरव पुंढीर, नरेंद्र जादौन, गौरव जादौन, अरविंद पहलवान, प्रदीप पहलवान, राघव यादव, विशाल यादव आदि मौजूद थे।