{"_id":"635ace64a86792738f5ccfba","slug":"hathras-molestation-of-a-teenager-returning-after-grazing-a-goat-hathras-news-ali303485017","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बकरी चराकर लौट रही किशोरी से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बकरी चराकर लौट रही किशोरी से की छेड़खानी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बकरी चराकर लौट रही किशोरी से नामजद ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार की शाम को खेत से बकरी चराकर अपने घर की ओर लौट रही थी। इस बीच उसे रास्ते में गांव का एक युवक मिला और उससे छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि जब युवक उसे खींचने लगा तो किशोरी ने शोर मचा दिया। आरोपी उसके साथ मारपीट कर भाग गया।
पूरे मामले की जानकारी किशोरी ने अपने घर पर जाकर परिजनों को दी। परिवार के लोग उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को किशोरी का पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। अब पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। संवाद