फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mohsin Khan happy with Bhumi Pujan of Shri Ram temple

हाथरस: श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन से मोहसिन खां खुश

Sat, 08 Aug 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mohsin Khan happy with Bhumi Pujan of Shri Ram temple
हाथरस: हाजी मोहसिन खां। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर निवासी समाजसेवी हाजी मोहसिन खां ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि मंदिर निर्माण से अयोध्या और फैजाबाद का चहुमुंखी विकास होगा। साथ ही देश में आदर्श राज्य स्थापित होगा।
चेयरमैन नाजमा बेगम के पति हाजी मोहसिन खां ने कहा है कि मंदिर बनने से जो खुशी बहुसंख्यक समाज में है, वैसी ही हम अल्पसंख्यक समाज में भी है। ऐतिहासिक धर्मनगरी के नाम से पूरे विश्व में अयोध्या की पहचान बनेगी। मंदिर बनेगा तो बेरोजगारी दूर होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। पर्यटन उद्योग तेजी से विकसित होगा।
विज्ञापन

पुरदिलनगर कस्बे के मुस्लिम समाज के लोग पूरी तरह हिंदू भाइयों की भावना का सम्मान करते हैं। हम सभी एक-दूसरे की भावनाओं से जुड़े हैं। मुस्लिम राम मंदिर निर्माण के लिए हर तरह से तैयार हैं। राम सभी के लिए हैं, इसलिए एक आदर्श रामराज्य स्थापित होना चाहिए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की कि ऐसा कदम उठाया जाए, जिससे सभी को रोजगार मिले और देश का विकास हो सके। इसके साथ देशवासियों को शांति व सुरक्षा का अहसास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed