फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Milkman shot in the ass

हाथरस : रंजिश में दूधिया को मारी गोली

Sat, 13 Mar 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Milkman shot in the ass
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में कस्बा मेंडू के मोहल्ला कसाई खाना निवासी दूधिया में नामजद ने गोली मार दी। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। इन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया।
शुक्रवार की देर शाम कस्बा मेंडू के मोहल्ला कसाई खाना निवासी सद्दाम कुरैशी पुत्र इसलाम कुरैशी दूध लेकर नगला अलिया जा रहा था। इस दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने उसे नगला सक्कन पर घेर के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए तो हमलावर वहां से भा गए। घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी इलाका पुलिस को हुई भी तो वह भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने घायल का हालचाल जाना। घायल सद्दाम को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर किया गया है। सद्दाम पर हुए जानलेवा हमले के पीछे किसी वाहन की आरसी को लेकर हुए विवाद की बात कही जा रही है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि युवक पर जानलेवा हमला रंजिशन किया गया है। अभी इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed