फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Micro observer will monitor the counting of votes at every table

हाथरस : हर टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर करेंगे मतगणना की निगरानी

Wed, 23 Feb 2022 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Micro observer will monitor the counting of votes at every table
हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए गेट पर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 10 मार्च को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्मिकों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतगणना की निगरानी के लिए लगाई जाने वाली प्रत्येक टेबल पर माइक्रो आब्जर्वरों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेटों व अर्द्धसैनिक बल के जवानों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवी पैट को रखा गया है।
जिले में तीसरे चरण में हुए मतदान के बाद प्रशासन की ओर से अब मतगणना का खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में मतगणना कराई जाएगी। यहां तीनों विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए दो-दो कमरे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र वार तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक कमरे में सात-सात टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की गणना में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर होने वाली वोटों की गिनती की निगरानी के लिए माइक्रो आब्जर्वर को तैनात किया जाएगा। वोटों की गिनती के लिए प्रशासन की ओर से कार्मिकों का डाटा भी एकत्रित किया जा रहा है। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र वार डाटा तैयार कर रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed