{"_id":"61672b91e254aa5e523f0cf9","slug":"hathras-message-to-vote-given-from-rangoli-hathras-news-ali2756708157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रंगोली से दिया मतदान करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रंगोली से दिया मतदान करने का संदेश
विज्ञापन
हाथरस : रंगोली के माध्यम से वोट डालने का संदेश देते विद्यार्थी व मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं और आंगनब
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र पिलखुलियां में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मिशन शक्ति के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा बनाई गई रंगोली की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में छात्राओं ने शिक्षिकाओं व गांव की किशोरियों के साथ मिलकर रंगोली बनाई। रंगोली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने का संदेश दिया। लोगों को बताया गया कि लोकतंत्र में मतदान के रूप में हम सभी को ऐसा अधिकार मिला है, जिसका उपयोग करके हम अपने देश व समाज का भला कर सकते हैं।
प्रधानाध्यापक गिरीश कुमार शर्मा व नीरज कुमार की देखरेख में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर क्षमा शर्मा, अखिलेश कुमारी, बबिता देवी, गीतारानी, मंजू शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी, सहायिका ओमवती देवी, हरचरन सिंह, सपना आदि मौजूद रहे। संवाद