फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Merchants register in GST camp

हाथरस : शिविर में व्यापारियों ने कराया जीएसटी में पंजीकरण

Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Merchants register in GST camp
हाथरस : शिविर में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते उद्योग व्यापार मं? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापार कर कार्यालय द्वारा जीएसटी पंजीकरण शिविर अपना वाली धर्मशाला गांधी चौक पर लगाया गया। शिविर में सिद्धेश चंद दीक्षित डिप्टी कमिश्नर प्रशासन वाणिज्य कर, सुनील कुमार असिस्टेंट कमिश्नर, श्याम वीर सिंह वाणिज्य कर अधिकारी, एके पांडेय वाणिज्य कर, मयूर अग्रवाल कनिष्ठ सहायक, रोहित दीक्षित आदि ने शिरकत की।
शिविर में तीन व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया। डिप्टी कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित द्वारा पंजीकृत व्यापारी गौरीशंकर राम बाबू लाल सर्राफ सासनी की पत्नी शशि वर्मा को बीमित धन एक लाख रुपये के प्रपत्र सौंपे। मंडल के प्रदेश संरक्षक हरीश अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापारियों को जीएसटी से होने वाले लाभों के बारे में डिप्टी कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने जानकारी दी।
विज्ञापन

मंडल के महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, पुनीत पोद्दार एवं आयुष वार्ष्णेय द्वारा जीएसटी में आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजीव वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष विष्णु गौतम, नगर महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, युवा व्यापारी नेता कन्हैया वार्ष्णेय ने व्यापारियों से अपील की कि वह जीएसटी से संबंधित किसी भी कठिनाई का निस्तारण के लिए वाणिज्य कर विभाग में जाकर इसकी जानकारी लें। संचालन शैलेंद्र वार्ष्णेय सर्राफ ने किया। अधिकारियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत भी किया गया। इस मौके पर विष्णु पचौरी, विष्णु गौतम, कन्हैया वार्ष्णेय, तरुण पंकज, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, पुनीत पोद्दार, कृष्ण कुमार, बाल प्रकाश, सुमित, नरेंद्र पाल वर्मा, हरिमोहन वार्ष्णेय, शुभम एलानी, आयुष वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed