{"_id":"61d5e3e3e5be9b200a1c5963","slug":"hathras-membership-receipt-was-cut-after-leaving-teaching-work-absa-gave-notice-hathras-news-ali282398450","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिक्षण कार्य छोड़ काट रहे थे सदस्यता रसीद, एबीएसए ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिक्षण कार्य छोड़ काट रहे थे सदस्यता रसीद, एबीएसए ने दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्राथमिक विद्यालय गढ़ी गिरधरा के प्रधानाध्यापक पर स्कूल समय में शिक्षण कार्य छोड़कर दूसरे स्कूल में जाकर शिक्षक संघ की सदस्यता रसीद काटने का आरोप है। बिना अनुमति के शिक्षण कार्य छोड़कर व बच्चों के भविष्य की परवाह न करने के आरोप में एबीएसए हाथरस ने आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी किया है। साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
एबीएसए हाथरस पवन कुमारी 16 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय लाड़पुर का निरीक्षण करने सुबह करीब 11 बजे पहुंचीं थीं। यहां प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि कुलश्रेष्ठ अपने विद्यालय का शिक्षण कार्य छोड़कर व बच्चों के भविष्य की परवाह न करते हुए मिले। यहां एबीएसए ने विद्यालय में उपस्थिति के संबंध में पूछा तो बताया कि विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता रसीद कटवाने के लिए आए थे।
विद्यालय समय में प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता रसीद काटने के संबंध में बीएसए से कोई भी अनुमति नहीं ली गई। विद्यालय समय में अपने शैक्षणिक कार्यों को छोड़कर शिक्षक संगठन संबंधी कार्य करने से ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षक की रुचि विद्यालय संबंधी कार्यों को करने में और बच्चों को पढ़ाने में नहीं है। यह घोर लापरवाही है। एबीएसए पवन कुमारी ने बताया कि शिक्षक से इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। संवाद