फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Meet revenue targets on time

हाथरस : समय से पूरे करें राजस्व के लक्ष्य

Sat, 26 Mar 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Meet revenue targets on time
हाथरस : आरटीओ कार्यालय में राजस्व की समीक्षा करते परिवहन अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय का परिवहन अधिकारियों ने निरीक्षण किया। साथ ही मार्च क्लोजिंग को लेकर अधीनस्थों को अधिक से अधिक राजस्व की वसूली कर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। अफसरों के आगमन के दौरान कार्यालय में कर्मियों में खलबली मची रही। अफसरों ने कहा कि जो वाहन स्वामी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उल्लेखनीय है कि जिले के करीब 3,600 वाहन स्वामियों पर लाखों रुपये का बकाया है। कई बार वाहन स्वामियों को मार्ग कर जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन आज तक वाहन स्वामियों ने सुधि नहीं ली है। इस क्रम में शुक्रवार को परिवहन उप आयुक्त जयशंकर तिवारी, आरटीओ अलीगढ़ केडी सिंह गौर, आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन शुक्रवार की दोपहर को कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

वहां आए लाइसेंस आवेदकों से वार्ता भी की। इसके बाद अफसरों ने राजस्व की समीक्षा की। अधीनस्थों को साफ निर्देश दिए कि मार्च माह में चंद दिन बाकी है। बकाया की स्थिति लक्ष्य सापेक्ष कम है। अधिक से अधिक लक्ष्य प्राप्त करें। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम, आरआई संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed