फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Meerut defeated Mursan's team in Kabaddi tournament

हाथरसः कबड्डी टूर्नामेंट में मेरठ ने मुरसान की टीम को हराया

Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Meerut defeated Mursan's team in Kabaddi tournament
गांव करील में कबड्डी टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन ? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव करील के तूहीराम इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान में स्व. श्री रामगोपाल पहलवान जी की स्मृति में बृहस्पतिवार को प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिले की कई टीमों ने सहभागिता की। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मेरठ की टीम ने मुरसान की टीम को हरा दिया।
कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी हमारे देश की प्राचीन खेल विद्या है। इस खेल के जरिए हम अपने तन मन को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने युवाओं को ओलंपिक में जाकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संयोजक भारत पौनियां और बलराम शर्मा ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका बल्देव सिंह ने निभाई। इस मौके पर प्रमोद दिवाकर एडवोकेट, विष्णु गावर, अभिलेष ठेंनुआ, गजेंद्र पौनियां, पंकज कुमार, ओमवीर पौनियां, पवन पौनियां, लोकेंद्र, सोनू, अंशुल, रूपेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed