फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Medicine kit should be distributed to symptomatic patients

हाथरस : लक्षणयुक्त मरीजों को वितरित की जाए मेडिसिन किट

Thu, 13 Jan 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Medicine kit should be distributed to symptomatic patients
कलेक्ट्रेट में बैठक करते नोडल अधिकारी व डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों, जिले के कोविड संक्रमण की स्थिति व प्रभावी नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में नोडल अधिकारी सदस्य राजस्व परिषद रजनीश गुप्ता ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ कलेक्ट्रेट में कोविड-19 से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लक्षणयुक्त मरीजों में मेडिसिन किट वितरित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निगरानी समितियों के माध्यम से 18 वर्ष की अधिक आयु के व्यक्ति जो कोविड टीकाकरण की प्रथम तथा द्वितीय डोज से अब तक वंचित हैं उनका सर्वे कराते हुए चिन्हित कर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल द्वारा निर्धारित दरों पर ही इलाज किया जाए तथा किसी भी प्रकार का अधिक चार्ज मरीजों से न लिया जाए। सफाई कर्मचारियों के माध्यम से गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अस्पताल में उपलब्ध बेड, जनपद में कोविड संक्रमण की स्थिति, जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन, कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटीलेटर, ब्लॉकवार कंटेनमेंट जोन, जनपद में ब्लैक फंगस के संक्रमण से संबंधित जानकारी ली। आरआर टीम को संदिग्ध/, लक्षणयुक्त मरीजों का 24 घंटे में एंटीजन या आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed