{"_id":"62a4df4a8217a35ca63af62a","slug":"hathras-medical-college-will-soon-be-established-in-parag-dairy-hathras-news-ali2936693136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पराग डेयरी में जल्द होगी मेडिकल कॉलेज की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पराग डेयरी में जल्द होगी मेडिकल कॉलेज की स्थापना
विज्ञापन
हाथरस : गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पराग डेयरी की भूमि पर जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। यहां के गोवंश को अन्य ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी भूमि पर शिफ्ट किया जाएगा। यह बातें कारागार एवं होम गार्ड विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने सासनी में पराग डेयरी परिसर में बनी अस्थाई गौशाला के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि यहां गोवंश के रखरखाव की स्थिति देखी है। गर्मी से गोवंश को निजात दिलाने के हर संभव इंतजाम किए जाने के निर्देेश दिए गए हैं।
पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का कारागार एवं होमगार्ड विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गोवंश के रखरखाव, चारे, पानी और गोवंश की संख्या की जानकारी ली। गोवंश के इलाज की व्यवस्थाओं का भी हाल जाना। निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने गोवंशों को गुड़ खिलाया।
इस दौरान पीडी एके मिश्र ने बताया कि वर्तमान में यहां 1498 गोवंश हैं, जिसमें 904 नर गोवंश एवं 594 गाय मौजूद हैं। राज्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था कीजिए कि गोवंशों को पीने के लिए पानी के साथ उनके नहाने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर गोवंश की मौत के मामले संज्ञान में आता है तो मुझे अवगत कराएं। संवाद