{"_id":"623a1556b932ae64d71b64ee","slug":"hathras-meat-factory-worker-dies-in-accident-in-khurja-shaphu-news-ali287600535","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खुर्जा में मीट फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खुर्जा में मीट फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी की हादसे में मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)
कस्बे के उस्मानगंज निवासी एक बुजुर्ग की खुर्जा स्थित मीट फैक्टरी में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर देर रात परिजन खुर्जा पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उस्मान गंज के रहने वाले अजीज खान (65) खुर्जा में एक मीट फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। सोमवार देर रात फैक्टरी में लोडर वाहन लोडिंग के लिए पहुंचा था। इस दौरान अजीज खान मुख्य द्वार के निकट सुरक्षा में तैनात थे। लोडर वाहन के फैक्टरी में प्रवेश करते समय अजीज खान वाहन की चपेट में आ गए।
कर्मचारी आनन फानन उनको उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अजीज खान के बड़े बेटे बबलू और राशिद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खुर्जा पहुंच गए। मंगलवार को औपचारिकता पूरी करने के बाद अजीज खान का शव सादाबाद लाया गया। संवाद