फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman's body found hanging from the noose

हाथरस : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 09 Jun 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman's body found hanging from the noose
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की बाजीदपुर चौकी क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव छत पर फंदे से लटका मिला। विवाहिता का मायका झारखंड में है। 25 मई को उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने मामले को संदेहजनक मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र स्व पप्पू प्रजापति का पूरा परिवार ईंट-भट्ठों पर काम करता है। पुष्पेंद्र की शादी 15 दिन पूर्व छोटी उर्फ रिंकी पुत्री नकुल प्रजापति निवासी कैतहल थाना पिपरा टाड जिला पलाम झारखंड से हुई थी। तहरीर में कहा गया है कि विवाहिता को कई दिन से बुखार आ रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। सोमवार को उसे घर पर छोड़कर परिवार के अन्य लोग भट्ठे पर काम करने चले गए।
विज्ञापन

घर पर छोटी और उसकी जेठानी सीमा थी। सोमवार की रात को छोटी ने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और छत पर गार्डर पर उसे डालकर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed