फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married's death, in-laws accused of murder

हाथरस : विवाहिता की मौत, सुसराल वालों पर हत्या का आरोप

Fri, 29 Apr 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Married's death, in-laws accused of murder
हाथरस : मृतका का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कुरसंडा निवासी एक विवाहिता की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब इस मामले में अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के कैथल निवासी विवाहिता के पिता हरमुख सिंह कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने मेरी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने बेटी के पति, सास, ससुर एवं ननद को आरोपी बनाया है।
हरमुख सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी गांव कुरसंडा के मौजा नगला दयाल निवासी हरी राम के पुत्र गौरव से पिछले साल चार मई को की थी। शादी के बाद ही बेटी के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। अक्सर वे लोग मारपीट करते थे। बुधवार की सुबह सवा आठ बजे पुत्री के बीमार एवं आगरा में भर्ती होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना पर जब आगरा पहुंचा तो देखा कि बेटी के चेहरे पर पिटाई के नीले निशान पड़े हुए थे। दोपहर ढाई बजे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के पिता ने तहरीर में सास, ससुर, ननद एवं पति को दहेज हत्या का नामजद आरोपी बनाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed