फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married found in unconscious condition, in-laws accused of assault

हाथरस : अचेत हालत में मिली विवाहिता, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

Sat, 02 Jul 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Married found in unconscious condition, in-laws accused of assault
हाथरस : अचेत हालत में मिली विवाहिता का सीएचसी में इलाज करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस रोड पर शुक्रवार को एक महिला सड़क किनारे अचेत हालत में मिली। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। महिला घर से मायके जाने के लिए निकली थी। महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सुबह करीब 11 बजे हाथरस रोड पर नगरा कोढ़ा के निकट उस समय भीड़ लग गई, जब एक महिला अचानक बेहोश हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान होश आने पर महिला ने बताया कि कुरसंडा क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है।
विज्ञापन

मारपीट से तंग आकर वह खैर क्षेत्र स्थित अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी। पति और जेठ ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। करीब छह वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके पास ढाई वर्ष का बेटा है। घर में ननद की शादी है। तैयारियों को लेकर घर वाले उससे कोई पूछताछ नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर विवाहिता ने परिजनों से बात की, तो ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से पूछताछ के बाद पुलिस उसके ससुराल पहुंची। इस दौरान कोई भी नहीं मिला। बाद में आरोपियों से संपर्क कर उन्हें कोतवाली बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ननद से रूठकर घर से चली आई थी। भूखी-प्यासी होने के कारण अचेत हो गई थी। परिजनों को बुला लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed