{"_id":"5e629a598ebc3eeb526673a1","slug":"hathras-many-programs-postponed-due-to-corona-panic-hathras-news-ali2285471133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ‘कोरोना’ की दहशत से कई कार्यक्रम हुए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ‘कोरोना’ की दहशत से कई कार्यक्रम हुए स्थगित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना की दहशत यहां भी तेजी से बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। कोरोना बृज की देहरी पर होली की रंगत भी फीकी कर सकता है। नगर पालिका ने लंबे समय से चला आ रहा होली मिलन समारोह इसके चलते निरस्त कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पूरे देश में कोरोना की दहशत फैली हुई है। यह क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग जहां सतर्क है। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम स्थगित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने दी है।
शासन ने भी भीड़ के कार्यक्रमों के आयोजनों को नहीं कराए जाने के निर्देश दिए हैं। होली की रंगत को भी कोरोना वायरस फीका कर सकता है। यहां होली मिलन के कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। नगर पालिका हर वर्ष धुलेंड़ी की शाम को नगर पालिका परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन कराती है। यह कार्यक्रम इसके चलते इस बार नहीं होगा। इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने दी है।