फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many blows made on the head of the young man, condition is critical

हाथरस : युवक के सिर पर ईंट से किए कई वार, हालत नाजुक

Thu, 24 Dec 2020 11:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Many blows made on the head of the young man, condition is critical
हाथरस : श्रीनगर में झगडे़ के बाद मौके पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में जुआ देख रहे युवक पर वहीं के एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। उसके सिर में ईंट से कई बार वार किया, जिससे युवक लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इस बीच कुछ युवकों ने आरोपी के घर पर भी पथराव किया और तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
बृहस्पतिवार की दोपहर को कैलाशनगर मोहल्ला जाटान गली निवासी आकाश पुत्र बब्बन श्रीनगर नई बस्ती में एक जगह पर हो रहे जुआ को देख रहा था। यहां पर भैरों उर्फ कलुआ निवासी श्रीनगर नई बस्ती जुआ खेल रहा था। बताया जा रहा है कि भैरों ने ईंट लेकर आकाश पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। ईंट से आकाश के सिर पर कई बार किए गए, जिससे आकाश लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग खून में लथपथ आकाश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। अस्पताल से आकाश को गंभीर हालत मेें अलीगढ़ रेफर किए जाने के बाद कुछ युवकों ने भैरों के घर पर हमला बोल दिया। उसके घर पर पथराव किया गया। घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूरे मामले की जानकारी ली। श्रीनगर नई बस्ती में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अभी तक तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। युवक की हालत नाजुक बताई गई है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-चतर सिंह राजौरा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed