{"_id":"635044d3f4fcd10b306b0b8b","slug":"hathras-manga-2700-quintals-got-only-1980-quintal-potato-seeds-hathras-news-ali303039379","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मांगा 2700 क्विंटल, मिला सिर्फ 1980 क्विंटल आलू बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मांगा 2700 क्विंटल, मिला सिर्फ 1980 क्विंटल आलू बीज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आलू उत्पादन को बढ़ाने और इसकी प्रजाति को सुधारने के लिए किसानों ने उद्यान विभाग से नया बीज लेने के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसानों ने जितनी मांग की है, उसके सापेक्ष जिले से भेजे गए बीज को अगर ऊंट के मुंह में जीरा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उद्यान विभाग ने शासन से 2700 क्विंटल आलू का बीज मांगा था, लेकिन इसके सापेक्ष सिर्फ 1980 क्विंटल बीज ही उपलब्ध कराया गया है।
विभाग द्वारा 2700 क्विंटल आलू बीज की मांग भेजी गई है, लेकिन किसानों ने आलू का बीज लेने के लिए आवेदन किया है। आलू की फसल किसानों के लिए लाभ की फसल मानी जाती है। इसके चलते धीरे-धीरे जिले में भी आलू की फसल का क्षेत्रफल बढ़ रहा है। उत्पादन भी अच्छा हो रहा है। ऐसे में किसान आलू की फसल में रुचि दिखा रहे हैं।
860 में से 160 किसानों को ही मिलेगा आलू का बीज
हाथरस। आलू का बीज आधारीय व प्रमाणित श्रेणियों को लेने के लिए जिले के 860 किसानों ने आवेदन किया था। इनमें से बुधवार को लॉटरी के माध्यम से 160 किसानों की सूची तैयार की गई है। इन किसानों को ही उद्यान विभाग द्वारा आलू का प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
जिले को 1,400 क्विंटल बीज ही मिला
उद्यान विभाग द्वारा शासन को 2700 कुंतल आलू बीज की मांग भेजी गई थी। इसके सापेक्ष 1980 किवंटल बीज का ही शासन स्तर से जिले के लिए आवंटन हुआ है। इसमें से फिलहाल 1400 क्विंटल ही बीज अभी तक आया है।
एक लाख क्विंटल बीज भी पड़ जाता कम
जिले के जिन 860 किसानों ने आलू बीज की मांग की थी, उनके हिसाब से अगर एक लाख क्विंटल भी आलू का बीज जिले को मिल जाता तो वह भी कम पड़ जाता।
शासन द्वारा नया आलू का जो बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, उसके लिए लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन हो चुका है। सूची पर उच्चाधिकारियों की सहमति के बाद प्राप्त आलू के बीज का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
-अनीता यादव, जिला उद्यान अधिकारी