{"_id":"62152768fef1ac1a5b59c65c","slug":"hathras-make-people-aware-to-raise-stray-cattle-hathras-news-ali2857225165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आवारा गोवंश पालने के लिए लोगों को करें जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आवारा गोवंश पालने के लिए लोगों को करें जागरुक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पशुपालन विभाग की ओर से आवारा गोवंश के पालन में आम लोगों की सहभागिता के लिए शासन स्तर से सहभागिता योजना चलाई जा रही है। पशुपालन विभाग की ओर से गोवंश के भरण-पोषण और अन्य योजनाओं की प्रमुख सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से समीक्षा की।
जिले में आवारा गोवंश के संरक्षण के लिए प्रशासन की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में गोशालाएं बनाई गई हैं। इनके संचालन की प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग ने वीसी के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) अनिल कुमार शर्मा से सहभागिता योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जाने वाले भुगतान के बारे में जानकारी ली।
भुगतान लंबित न होने पर प्रमुख सचिव ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने सीवीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि गोशालाओं में जगह की उपलब्धता कम होने की स्थिति में इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन कर उन्हें गोवंश पालने के लिए दिए जाएं। लोगों को इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरुक करें। योजना में लाभार्थियों का भुगतान लंबित न रखा जाए।