फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make people aware about the schemes of the central and state government

हाथरस : केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जन-जन को अवगत कराएं

Tue, 26 Oct 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Make people aware about the schemes of the central and state government
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनपाल मेघवाल। साथ में - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से इस चुनाव को जिताने में लगें। सभी कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के बारे में जन-जन को अवगत कराएं और विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से पर्दा हटाने का काम करें।
वह यहां भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्य जैसे धारा 370, 35ए, राम मंदिर निर्माण व कोरोना जैसी महामारी से देश को बचाने में पीएम नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया है, उसकी पूरे विश्व में प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासन से पहले प्रदेश में गुंडे, माफिया, भूमाफिया का शासन चलता था। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उसको समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया है। आज प्रदेश की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की सरकार से पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा थी। अब स्वास्थ्य सेवाएं काफी अच्छी हैं। पूरा विश्व हमारे मजबूत नेतृत्व की सराहना कर रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह ने रखी और संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।

इस मौके पर भाजपा के ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, अश्वनी त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सांसद राजवीर दिलेर, नागेंद्र सिकरवार, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, राधा परमार, मीरा माहेश्वरी, हेम सिंह ठैनुआं, हरिशंकर राना, ब्रजेश चौहान, राजेश गुड्डू, रविकांत अग्रवाल, नीरेश कुमार सिंह, अशोक प्रताप सिंह, राजपाल सिंह, अनिल सिसौदिया, नारायण लाल, शरद माहेश्वरी, राजा गरुणध्वज सिंह, अशोक गोला, दुर्गेश नंदनी, अशोक कुमार, टरमेश कुमार सिंह, राजपाल सिंह दिसवार, पवन तोमर, मुकेश कुमार, कृष्ण गोपाल, मनीष, हरिओम शर्मा, प्रतिभा राजपूत, अनिल सिखावत, प्रमोद मदनावत, विनोद चौधरी आदि आदि थे। इससे पहले मेघवाल का भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed