{"_id":"61abc134aa9826087b062f7a","slug":"hathras-mairaj-hospital-sealed-due-to-irregularities-hathras-news-ali279767741","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनियमितताओं के चलते मैराज अस्पताल को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनियमितताओं के चलते मैराज अस्पताल को किया सील
विज्ञापन
ग्राम रूहेरी स्थित मैराज हॉस्पिटल को सीज कराती एसडीएम अंजलि गंगवार एवं अन्य। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अलीगढ़ रोड पर गांव रुहेरी के निकट मैराज अस्पताल को शनिवार को अनियमितताओं के चलते एसडीएम सासनी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। यह अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की दोपहर को एसडीएम सासनी व एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल रुहेरी स्थित मैराज अस्पताल पहुंचे थे।
टीम को यहां पर तीन मरीज भर्ती मिले। इनमें से दो सीजर वाले मरीज थे, वहीं तीसरे मरीज का भी ऑपरेशन होना था। टीम द्वारा अस्पताल में मिले कर्मचारियों से अस्पताल से संबंधित कागजात मांगे गए तो कर्मचारी कागजात नहीं दिखा सके थे। यहां पर टीम के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता भी की गई थी।
जिसके बाद टीम में शामिल अधिकारियों ने उन्हें दो दिन का समय दिया था, ताकि अस्पताल संचालन से संबंधित कागजात दिखा सकें। इसके बाद भी कागजात नहीं दिखाए गए। शनिवार को एसडीएम सासनी अंजलि गंगवार व एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल पुलिस को साथ लेकर मैराज अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया और फिर अस्पताल को सील कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि यह अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। इस प्रकार के जिले में और भी अस्पताल हैं। जिनके बारे में पता किया जा रहा है, ताकि कार्रवाई की जा सके।