फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Madhya Pradesh police reached the village with a young man after the report came negative

हाथरस: रिपोर्ट निगेटिव आने पर युवक को गांव बढ़ार लेकर पहुंची मध्यप्रदेश पुलिस

Tue, 21 Apr 2020 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Madhya Pradesh police reached the village with a young man after the report came negative
हाथरस: गांव बढ़ार में युवक को लेकर पहुंची एमपी पुलिस की टीम। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक चलाने के दौरान क्वारंटीन किए गए सादाबाद क्षेत्र के गांव बढ़ार के एक युवक को साथ लेकर मध्य प्रदेश पुलिस मंगलवार को गांव बढ़ार पहुंची और युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों को युवक को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किए जाने के कड़े निर्देश दिए।
गौरतलब हो कि गांव बढ़ार का यह युवक ट्रक चलाता है। जिला चिकित्सालय मुरैना में सरायछौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़े गए कोविड-19 के संदिग्ध मरीज का जिला चिकित्सालय मुरैना में क्वारंटीन वार्ड में उपचार चल रहा है, जिसमें गांव बढ़ार का युवक भी शामिल था।
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला अस्पताल मुरैना द्वारा इस युवक को डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस मंगलवार को युवक को साथ लेकर गांव बढ़ार में पहुंची और युवक को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को निर्देशित किया कि युवक को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने पर क्वारंटीन सेंटर से मुक्त हुए दो लोग
सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला धांधू और कुरसंडा के दो युवकों को सासनी के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था, उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटीन से मुक्त कर दिया गया और 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए। क्वारंटीन होने के बाद यह दोनों युवक कोतवाली पर पहुंचे और पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed