फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Madhu Harish to RS Mishra and Kaka Hathrasi painting award to Shivashish

Hathras News: आरएस मिश्र को मधु हरीश और शिवाशीष को काका हाथरसी चित्रकला पुरस्कार

Tue, 20 Sep 2022 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

मेला श्रीदाऊजी महाराज में राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में ब्रज भाषा कवि सम्मेलन हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इसमें हास्य व्यंग्य के आका कवि काका हाथरसी को याद किया गया। इसमें हास्य व्यंग्य के आका कवि काका हाथरसी को याद किया गया। काका की दहेज की बरात कविता का वाचन युवा कवियत्री उन्नति भारद्वाज ने किया।

विज्ञापन
Hathras: Madhu Harish to RS Mishra and Kaka Hathrasi painting award to Shivashish
ब्रजभाषा कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते अनिल बौहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेला श्रीदाऊजी महाराज में राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में ब्रज भाषा कवि सम्मेलन हुआ। इसमें अलीगढ़ के चित्रकार शिवाशीष शर्मा को 1100 रुपये का काका हाथरसी चित्रकला पुरस्कार जय प्रकाश पचौरी ने दिया।

विज्ञापन


वहीं, 3100 रुपये का हास्य कवि संत हाथरसी स्मृति सम्मान हास्य कवि कुंवर पाल उपाध्याय भंवर को आनंद शर्मा लखनऊ ने प्रदान किया। 5100 रुपये का मधु हरीश सम्मान आरएस मिश्र को सन्नी अरोरा ने दिया।
विज्ञापन


सम्मेलन का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इसमें हास्य व्यंग्य के आका कवि काका हाथरसी को याद किया गया। काका की दहेज की बरात कविता का वाचन युवा कवियत्री उन्नति भारद्वाज ने किया। सह संयोजक मनु दीक्षित मनु ने काव्य पाठ करते हुए यह रचना पढ़ी ब्रज द्वार देहरी के जन जन कौ दाऊ बाबा रखबारौ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में सोनाली वार्ष्णेय के बाद श्रावस्ती से आए मनोज मिश्र कप्तान ने यह रचना सुनाई नंद कौ लाल कमाल कियौ, ग्वालान संग धमाल मचायौ। कवियत्री रेनू उपाध्याय मथुरा ने रेवती के प्राणनाथ, गहियौ हमारौ हाथ... सुनाया।


इसके अलावा कुलदीप ब्रजवासी भरतपुर, अशोक अज्ञ वृंदावन, कुंवरपाल सिंह भंवर, रचना गोस्वामी, डॉ. शैलजा दुबे, कुसुमलता ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल बौहरे थे। अध्यक्षता ऊषा गुप्ता ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed