फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lovely couple found in coffee house

हाथरस: कॉफी हाउस में इश्क फरमाते मिले प्रेमी युगल

Tue, 11 Feb 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Lovely couple found in coffee house
हाथरस: बागला कॉलेज रोड पर एक रेस्टोरेंट में चेकिंग करती एंटी रोमियो टीम। - फोटो : HATHRAS
कॉफी हाउस में इश्क फरमाते मिले प्रेमी युगल
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक के तहत पुलिस द्वारा चलाया गया एंटी रोमियो अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। वेलेंटाइन वीक को लेकर पुलिस महकमा काफी सतर्क है। एंटी रोमियो अभियान चलाकर महिला पुलिस द्वारा कॉफी हाउसों का जायजा लिया गया। एक कॉफी हाउस में प्रेमी जोड़ा इश्क फरमाता मिला। जिसे पुलिस कर्मियों ने हिदायत देकर जाने दिया।
कोतवाली हाथरस गेट के एचएचओ मनोज कुमार शर्मा ने अपने क्षेत्र के काफी हाउसों, स्कूल कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो अभियान चलवाया। एसआई ममता के निर्देशन में पुलिस की टीम ने शहर के कॉफी हाउस, कॉलेजों के बाहर युवाओं पर सिविल ड्रेस में नजर रखी। यहां के एक काफी हाउस में एंटी रोमियो की टीम पहुंची तो वहां पर प्रेमी युगल बैठा था।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उन्होंने अपने आ को भाई-बहन बताया, लेकिन जब उनके आई कार्ड व आधार कार्ड को चेक किया गया तो उनकी पोल खुल गई। छात्रा के घर वालों से बात करने की बात की गई तो वह रोने लगी। जिस पर उन दोनों को हिदायत दी गई। वहीं युवक को पुलिस अपने साथ थाने ले गई, जहां पर उसे भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। पुलिस टीम में एसआई ममला, कांस्टेबिल शिवानी व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed