{"_id":"621922f811e13f4095205a06","slug":"hathras-loss-of-lakhs-due-to-fire-in-cold-store-shaphu-news-ali285942572","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोल्ड स्टोर में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोल्ड स्टोर में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
हाथरस : एचआरटी कोल्ड स्टोर में आग बुझने के बाद जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद।
मई-खंदौली मार्ग स्थित एचआरटी शीतगृह में शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से शीतगृह में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस संबंध में शीतगृह स्वामी की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शीतगृह में आग बुझाने के पर्याप्त साधन मौजूद होने के बाद भी काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
जिले में इन-दिनों आलू की खोदाई का काम शुरू हो गया है। आलू की बिक्री और उठान के बाद लगभग अधिकतर शीतगृह खाली हो गए हैं। मई-खंदौली मार्ग स्थित एचआरटी शीतगृह में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पहले तो वहां काम कर रहे मजदूरों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर कोल्ड स्टोर के स्टाफ और मजदूरों में भगदड़ मच गई। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
आनन-फानन गांव से खेतों में दवा स्प्रे करने वाली मशीन मौके पर बुलाई गई। फायर ब्रिगेड एवं डायल 112 को सूचना दी गई। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग से कोल्ड स्टोर के एक चेंबर में ज्यादा नुकसान हुआ है। कोल्ड स्टोर में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग से कोल्ड स्टोर में लगी मशीनों एवं फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। संवाद