{"_id":"613cef5b8ebc3e494c7e02df","slug":"hathras-lord-of-the-vedas-sitting-in-the-camp-amidst-worship-hathras-news-ali272930455","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूजा-अर्चना के बीच शिविर में विराजे वेद भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूजा-अर्चना के बीच शिविर में विराजे वेद भगवान
विज्ञापन
हाथरस : वेद भगवान शिविर में पूजा-अर्चना करते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्री वेद भगवान शिविर में दाऊजी महाराज के पुजारी गोवर्धन दास ने गणेश पूजन के साथ चारों वेदों की पूजा कर स्थापना कराई। दाऊ बाबा का मेला प्रारंभ करने के लिए पूजा अर्चना तथा आरती करते हुए प्रार्थना की। वेद भगवान शिविर में सभी का वासुदेव माहौर एडवोकेट द्वारा सम्मान किया गया।
आचार्य मनोज कुमार दुबे, बागीश गौड़, लक्ष्मी नारायण रावत, शिवानंद ओझा ने मंत्रोच्चारण तथा विधि विधान के साथ चारों वेदों की स्थापना कराई। सभी विप्रो का तिलक वंदना कर तथा प्रसादी ग्रहण की। मंदिर के पुजारी तथा उनके साथ आए सभी चतुर्वेदी गुरुओं का सम्मान किया गया। वेद भगवान शिविर में शांति पाठ तथा आरती वर्णन के साथ श्री वेद भगवान के जयकारों तथा दाऊ बाबा रेवती मैया की जय कृष्ण बलदेव की जय के जयकारों के साथ समापन हुआ। संवाद
आज से सांकेतिक रूप से शुरू होगा मेला श्रीदाऊजी महाराज
हाथरस। रविवार को मेला श्री दाऊजी महाराज की सांकेतिक रूप से शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए तैयारी की गई। मंदिर परिसर में नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा सफाई कराई गई। शाम को मंदिर में लाइटिंग भी कराई गई। रविवार को किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में सुबह साढ़े नौ पूजा अर्चना के साथ दाऊ बाबा रेवती मैया का अभिषेक होगा। उसके बाद आरती के भव्य शृंगार व प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम में डीएम, पालिकाध्यक्ष व अन्य न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी सेवायत पुजारी पवन चतुर्वेदी व डिस्टिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल ने दी। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। संवाद