फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Lok Sabha Chunav Result 2024: BJP Anoop Valmiki won in Hathras by defeating SP Jasveer

Hathras Lok Sabha Result 2024: भाजपा को मिली विजयश्री, अनूप प्रधान ने सपा के जसवीर को 247318 वोटों से हराया

Tue, 04 Jun 2024 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 09:54 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि को 554746  वोट, सपा के जसवीर वाल्मीकि को 307428 वोट मिले। भाजपा ने हाथरस लोकसभा सीट को  247318  वोटों के अंतर से जीत लिया।

विज्ञापन
Hathras Lok Sabha Chunav Result 2024: BJP Anoop Valmiki won in Hathras by defeating SP Jasveer
हाथरस से जीते भाजपा के अनूप प्रधान को प्रमाण पत्र देतीं डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन के बावजूद हाथरस में भाजपा ने जीत दर्ज करके 2019 का प्रदर्शन दोहराया है। हाथरस में भाजपा के अनूप वाल्मीकि ने सपा के जसवीर वाल्मीकि को 201263 मतों से हरा दिया है।

विज्ञापन


हाथरस लोकसभा सीट की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि  ने पहले  राउंड से ही बढ़ बनाई। अंतिम राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आगे रहा। भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि को 554746  वोट, सपा के जसवीर वाल्मीकि को 307428 वोट मिले। भाजपा ने हाथरस लोकसभा सीट को  247318  वोटों के अंतर से जीत लिया। बसपा के हेमबाबू धनगर को 201263 वोट मिले। डीएम अर्चना वर्मा ने अनूप प्रधान वाल्मीकि को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन


हाथरस सुरक्षित सीट से भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह दलेर के प्रति भी आम लोगों की नाराजगी की बात कही जा रही थी। पार्टी ने उनका टिकट काटकर उत्तर प्रदेश के मंत्री अनूप वाल्मीकि को यहां से लड़ाया था। चुनावी प्रक्रिया के दौरान ही राजवीर सिंह दलेर की दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। भाजपा को यहां पर टिकट बदलने का फायदा होता दिखा। अनूप वाल्मीकि ने जसवीर वाल्मीकि को बड़े मत अंतर से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed