{"_id":"5ecd67648ebc3e9092149d46","slug":"hathras-lockdown-stops-speed-of-tv-sample-investigation-hathras-news-ali2346136161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लॉकडाउन ने टीवी सैंपल की जांच की रोकी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लॉकडाउन ने टीवी सैंपल की जांच की रोकी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव भारद्वाज
हाथरस। लॉकडाउन में टीवी के मरीजों के नमूनों की जांच की रफ्तार को रोक दिया है, क्योंकि अधिकांश चिकित्सक कोविड 19 में लगे हुए हैं। डाक विभाग पोस्टमैन के जरिये स्वास्थ्य केंद्रों से नमूनों को एकत्रित जिला अस्पताल में पहुंचाएंगे। डाक विभाग ने इसके लिए जिला टीवी अस्पताल में एग्रीमेंट के लिए पत्र भी दिया है। जल्द ही नमूने एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे टीवी के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि डाक विभाग अब आमदनी बढ़ाने के साथ साथ मरीजों को भी राहत पहुंचाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इस क्रम में डाकघर के पोस्टमैन निकट के कस्बों में बने स्वास्थ्य केंद्र से टीवी के सैंपल को एकत्रित करेंगे। उसके बाद नमूने को जिला टीवी अस्पताल में पहुंचाएंगे। वहां से उसकी पैकिंग सही ढंग से करने के बाद जिला टीवी अस्पताल के कर्मी डाक विभाग को नमूने देंगे। डाक विभाग इन नमूनों को जांच के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचाएगा।
इससे टीवी मरीजों की जांच रिपोर्ट जल्द मिल सकेगी। उनका उपचार सही समय से हो सकेगा। इसके लिए डाक विभाग के अधिकारियों ने जिला टीवी अस्पताल में एग्रीमेंट के लिए पत्र भी दिया है, ताकि टीवी के नमूने एकत्रित करने की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। एएसपी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि पोस्टमैन के जरिये टीवी मरीजों के नमूने जिला अस्पताल पहुंचेंगे। एग्रीमेंट के लिए पत्र दिया गया है। इस समय अधिकांश चिकित्सक कोरोना की ड्यूटी में लगे हुए हैं। इस कारण यह प्रक्रिया अभी पूरी होने में थोड़ा समय लगेगा।