फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lock found at village Mansya's health center, dirt in Manikpur

हाथरस : गांव मंस्या के स्वास्थ्य केंद्र पर मिला ताला, मानिकपुर में गंदगी

Sat, 12 Jun 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Lock found at village Mansya's health center, dirt in Manikpur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने शनिवार को सादाबाद ब्लॉक के गांव मंस्या, नौगांव तथा सहपऊ ब्लॉक के गांव मानिकपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर काफी गंदगी मिली। कहीं किबाड़े टूटी हुई मिलीं तो कहीं लकड़ी और भूसा भरा हुआ मिला।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, जो स्थिति सामने आ रही है, वह भयावह है। ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहद बुरा है। कहीं डॉक्टर नहीं तो कहीं ताला ही लटका रहता है। उन्होंने बताया कि मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार हो रहा है, तीनों कमरे गंदगी से अटे पड़े हैं। भवन का कोई उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव मंस्या के स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ है। किबाड़ें टूटी पड़ी हैं। लकड़ी और भूसा भरा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का नाम पड़ा हुआ है, लेकिन लोगों को यह आज तक नहीं मिले। यहां आवारा कुत्ते विश्राम कर रहे हैं। नौगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को बने लगभग 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन यहां कभी भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य कर्मियों के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड में यह स्वास्थ्य केंद्र अवश्य संचालित होंगे, लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। इस दौरान जिला महामंत्री चौधरी जैनुद्दीन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, चौधरी विजेंद्र सिंह, चौधरी अवधेश, एसएस ठकराल, लेखराज बाबा, शंकरपाल, राजेश सिंह एडवोकेट, पवन नागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed