फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: List of back paper, improvement and ex-examination fee released

हाथरस : बैक पेपर, इंप्रूवमेंट एवं एक्स परीक्षार्थी शुल्क की सूची जारी

Sat, 05 Nov 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: List of back paper, improvement and ex-examination fee released
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बैक पेपर, इंप्रूवमेंट एवं एक्स परीक्षार्थी परीक्षा शुल्क को लेकर कई दिनों से परेशान थे। अब राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने परीक्षा शुल्क की सूची तो जारी कर दी है, लेकिन इसके लिए परीक्षार्थियों को समय नहीं दिया गया है। यह शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि शनिवार को ही है।
15 नवंबर से राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू होने की बात कही जा रही है, लेकिन विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं से विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अभी प्रवेश प्रक्रिया चल ही रही है। री एग्जाम का फॉर्म भरने के लिए शनिवार की अंतिम तिथि जारी की गई है। री एग्जाम के लिए परीक्षा शुल्क की सूची भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऐनवक्त पर जारी की गई है। ऐसे में कॉलेज संचालक व विद्यार्थी दोनों ही परेशान हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

ये हैं परीक्षा शुल्क
- स्नातक बैक पेपर/इंप्रूवमेंट परीक्षा - एक प्रश्नपत्र - 300 रुपये
- स्नातक बैक पेपर/इंप्रूवमेंट परीक्षा - दो प्रश्नपत्र या दो से अधिक प्रश्नपत्र - 500 रुपये
- स्नातक भूतपूर्व छात्र परीक्षा - समस्त प्रश्नपत्र - 800 रुपये
- स्नातकोत्तर बैक पेपर/इंप्रूवमेंट परीक्षा - एक प्रश्नपत्र - 500 रुपये
- स्नातकोत्तर बैक पेपर/इंप्रूवमेंट परीक्षा - दो प्रश्नपत्र 6 यदि अर्ह है 8 - 700 रुपये
- स्नातकोत्तर भूतपूर्व छात्र परीक्षा - समस्त प्रश्नपत्र - 1200 रुपए।
बैक पेपर, इंप्रूवमेंट एवं एक्स परीक्षार्थी परीक्षा शुल्क की सूची विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है। संबंधित परीक्षार्थी शनिवार को निर्धारित शुल्क जमा करके अपना री एग्जाम का फॉर्म भरकर जमा कर दें, क्योंकि इसकी अंतिम तिथि पांच नवंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. इंदु वार्ष्णेय, प्राचार्या आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed