फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Liquor mafia Jayant arrested with a reward of Rs 25,000

हाथरस : 25 हजार रुपये का इनामी शराब माफिया जयंत गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Liquor mafia Jayant arrested with a reward of Rs 25,000
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

थाना पुलिस द्वारा 25000 रुपये का ईनामी शराब माफिया जयंत को गिरफ्तार कर लिया गया। यह इनामी शराब माफिया थाना सादाबाद व थाना मुरसान क्षेत्र में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी प्रकरण में वांछित चल रहा था। एसपी ने भी पुलिस की पीठ थपथपाई है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार इनामी और वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की है। अभियुक्त जयंत के विरुद्ध थाना सादाबाद व थाना मुरसान पर अवैध मिलावटी शराब निर्माण व बिक्री के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियुक्त जयंत पुत्र रामबाबू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध अपमिश्रित शराब के उत्पादन और बिक्री का काम करता था। 31 मार्च थाना पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 450 लीटर अपमिश्रित शराब, शराब की बोतले,ं ढक्कन, नकली क्यू आर कोड व अन्य पैकिंग का सामान बरामद किया था। इस मामले में जयंत वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed