{"_id":"5f4a9b7b8ebc3e3cf76a47d7","slug":"hathras-lighting-system-in-the-market-thieves-are-taking-advantage-hathras-news-ali242442294","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंडी में प्रकाश व्यवस्था चौपट, चोर उठा रहे फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंडी में प्रकाश व्यवस्था चौपट, चोर उठा रहे फायदा
विज्ञापन
हाथरस: मंडी समिति परिसर में लगी लाइट।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति परिसर में प्रकाश व्यवस्था फेल हैं। अधिकांश लाइट खराब हैं। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद मंडी प्रशासन बेसुध बना हुआ है, जबकि व्यापारियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि मंडी समिति में करीब 400 दुकानें हैं। परिसर में दर्जनों की संख्या में एलईडी और हाईमास्ट लाइट लगी हुई हैं, लेकिन वर्तमान में यह सभी शोपीस बनी हुई हैं। इसका फायदा चोरों को मिल रहा है। मंडी की दुकानों में सुरक्षा के बावजूद चोरों द्वारा आए-दिन घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। बीते दिनों अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक आढ़त की दुकान के शटर को चोरों ने तोड़ दिया। इसमें रखा वारदाना व हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। पूर्व में कई दुकानों के एक साथ ताले चटकाए गए।
इन घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन आज तक आढ़तियों को राहत नहीं मिली है। सुबह भी सब्जी मंडी परिसर में भी अंधेरा रहता है। इस कारण यहां सब्जी खरीदने आने वाले खुदरा विक्रेताओं और आम लोगों को भी मुश्किल होती है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि बारिश की वजह से लाइन में दिक्कत आ रही है। सभी लाइटों को सही कर चालू कराने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
मंडी में प्रकाश व्यवस्था बिल्कुल चौपट हैं। इसका फायदा चोरों को मिल रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद आज तक मंडी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है।
-कुल्ली वार्ष्णेय, आढ़तिया।
मंडी परिसर में खंभों पर लगीं अधिकांश लाइटें खराब हैं। हाईमास्ट लाइट भी कभी-कभी जलती है। इस कारण परिसर में अंधेरा रहता है। मंडी प्रशासन को अवगत करा दिया है।
-हरीशंकर उपाध्याय, आढ़तिया।