{"_id":"6101a7ed8ebc3e586e4b7614","slug":"hathras-licenses-of-six-fertilizer-vendors-suspended-hathras-news-ali2692878165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छह उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छह उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
हाथरस : उर्वरक विक्रेता के यहां अभिलेख देखते जिला कृषि अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में उर्वरक विक्रेताओं का भौतिक सत्यापन किए जाने को लेकर ब्लॉक वार टीमों ने उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह दुकानें बंद मिलने पर उनके लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की गई। 55 दुकानों के निरीक्षण में 10 नमूने लिए गए और जांच के लिए भेजे गए। छापामार कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।
जिले में शासन के निर्देश के क्रम में उर्वरकों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इनके विक्रेताओं के यहां तहसील वार नामित संयुक्त टीमें छापा मार रही हैं। उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने तहसील हाथरस, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह के द्वारा तहसील सादाबाद, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने तहसील सिकंदराराऊ, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने तहसील सासनी में छापा मारा। खाद की 55 दुकानों से खाद के 10 नमूने लिए गए।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में खाद की छह दुकानें बंद मिलीं। उन्होंने बताया कि मां चंद्रावली खाद भंडार, उपाध्याय खाद भंडार, कृष्णा खाद बीज भंडार, भागीरथी खाद भंडार, शिवा खाद भंडार, श्रीराम खाद भंडार सादाबाद बंद मिली। इसके आधार पर उर्वरक के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।