फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Libraries to be built in 84 gram panchayats

हाथरस : 84 ग्राम पंचायतों में बनेंगे पुस्तकालय

Sun, 27 Mar 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Libraries to be built in 84 gram panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 84 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। पंचायतराज विभाग की ओर से इन पुस्तकालयों की स्थापना ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों व विद्यालयों में की जाएगी। इस क्रम में विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों से प्राक्कलन लेना शुरू कर दिया है। हाथरस विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों ने प्राक्कलन दे भी दिया है।
शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभागों की ओर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पंचायतराज विभाग की ओर से बच्चों के बौद्धिक विकास स्तर में इजाफा किए जाने को लेकर अब पंचायत घरों व विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना किए जाने की कार्यवाही शुरू की गई है। विभाग की ओर से पुस्तकालय भवनों की स्थापना के लिए जिले की 84 ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों व विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित की जाएगी, जिससे बच्चों के साथ अन्य ग्रामीणों को भी इससे मदद मिल सके। हाथरस ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों ने पुस्तकालय बनाने के लिए प्राक्कलन दे दिया है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि पुस्तकालयों को जल्द ही ग्राम पंचायतों में स्थापित कराकर संचालन शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed