{"_id":"623215998c7a424bb34c7ece","slug":"hathras-letter-of-duty-of-sanitation-workers-at-officers-residences-goes-viral-hathras-news-ali287197258","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अफसरों के आवासों पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी का पत्र वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अफसरों के आवासों पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी का पत्र वायरल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायतराज विभाग में तैनात सफाई कर्मियों को अफसरों के आवास पर चाकरी के लिए लगाए जाने संबंधी आदेश पत्र इन-दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र के वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर तेज गया है।
इस पत्र में ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य के लिए तैनात सफाईकर्मियों को ग्राम पंचायतों से हटाकर एक जिला स्तरीय अधिकारी के घर लगाए जाने संबंधी आदेश दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पत्र में यह भी अंकित किया गया है कि जिला स्तरीय अधिकारी के घर चार सफाई कर्मी पहुंचेंगे। पत्र में चारों सफाई कर्मी के नाम भी अंकित हैं। ये सफाईकर्मी इन अधिकारी के घर पहुंचकर सफाई कार्य भी करेंगे। इस पत्र को लेकर विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में चर्चाएं जोरों पर हैं। संवाद