{"_id":"61f43916a4cbc176c9450d18","slug":"hathras-lessons-of-the-instructions-of-the-election-commission-taught-to-the-polling-personnel-hathras-news-ali284022749","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतदान कार्मिकों को पढ़ाया चुनाव आयोग के निर्देशों का सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतदान कार्मिकों को पढ़ाया चुनाव आयोग के निर्देशों का सबक
विज्ञापन
हाथरस : संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में कार्मिकों को मतदान कराने की ट्रेनिंग देते मास्टर ट्रेनर। संव
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में मतदान कराए जाने के लिए कार्मिकों को सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में पहले चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके दूसरे दिन कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से मतदान कराने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। यह प्रशिक्षण दो सत्रों में हुआ। प्रत्येक चरण में 600-600 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का प्रथम सत्र सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक व दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक चल रहा है। प्रत्येक सत्र में 30 कमरों में दो-दो मास्टर ट्रेनरों के जरिये 20-20 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस दौरान मॉक पोल, सीलिंग और मतदान संबंधी कार्य कराए जाने से संबंधित कार्यों के बारे में मतदान कार्मिकों को जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक (पीडी) जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) एके मिश्र ने बताया कि सभी गैरहाजिर कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। प्रशिक्षण न लेने की दशा में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद