{"_id":"61ae534a0734f4426c6337ed","slug":"hathras-law-made-on-msp-martyr-farmers-got-25-25-lakhs-sasni-news-ali2799245148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एमएसपी पर बने कानून, शहीदों किसानों को मिले 25-25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एमएसपी पर बने कानून, शहीदों किसानों को मिले 25-25 लाख
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के कार्यकर्ता।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता उमा तोमर ने किया। किसानों ने एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देकर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, आंदोलन में शहीद हुए किसानों को 25-25 लाख का मुआवजा देने और मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली की बढ़ी दरों को भी वापस लेने की मांग की। उन्होंने लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों को कुचलने के मामले में गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग की। इसके अलावा सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार खत्म करने, डीजल, गैस, पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस लेने, किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मानक के अनुरूप लेने की मांग की।
मौके पर रामबाबू सिंह चौहान, उमा शंकर बांगड़, ओमप्रकाश दीक्षित, चौधरी राकेश बाबू, मधू उपाध्याय, राजा रामशर्मा, प्रेमलता देवी, मेहताब सिंह किसान मौजूद थे। धरने का संचालन कप्तान सिंह चंदेल ने किया।