{"_id":"604911698ebc3ed94a21800c","slug":"hathras-lathi-poles-carrying-the-money-of-the-committee-many-people-injured-hathras-news-ali258310296","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कमेटी के रुपयों को लेकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कमेटी के रुपयों को लेकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला दया में आधी रात को दो पक्षों में कमेटी के रुपयों के लेकर लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ल ेलिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मथुुरा रोड स्थित हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला दया में प्रवेश राणा पुत्र सुरेंद्र सिंह व रामकिशन पुत्र जसवंत प्रसाद के बीच कमेटी के रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते-ही देखते मामला तूल पकड़ गया। दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े।
इस बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना हाथरस गेट पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। घायल प्रवेश राणा, पुष्पा देवी पत्नी सत्यवीर सिंह व सत्यवीर पुत्र अतर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।