फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 'Lakshmi' will be kind to those on the street

हाथरस : रेहड़ी-पटरी पर वालों पर ‘लक्ष्मी’ होंगी मेहरबान

Tue, 26 Oct 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 'Lakshmi' will be kind to those on the street
हाथरस : पुरानी कलेक्ट्रेट में लगने वाले मेले का निरीक्षण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार थमने के बाद अब सरकार द्वारा रेहड़ी, पटरी वालों और स्ट्रीट वेंडरों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार से पुरानी कलेक्ट्रेट में नगर पालिका के तत्वावधान मेले का आयोजन होगा। मेले में स्वदेशी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा। मेले में करीब 200 दुकानों पर शहर के लोग खरीदारी के साथ जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। धार्मिक आयोजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले में चार-चांद लगाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेले का शुभारंभ शहर के 11 बुजुर्ग गण्यमान्य नागरिकों द्वारा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर में हर साल किला प्रांगण में दाऊजी मेेले का आयोजन होता था। दो साल से कोरोना के चलते मेले का पारंपरिक तरीके से आयोजन नहीं हो पा रहा है। अब कोरोना की रफ्तार थमने के बाद शहर के लोगों के मनोरंजन और रेहड़ी व पटरी वालों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में पुरानी कलक्ट्रेट में मेले का आयोजन होगा। इस मेले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा लीड बैंक, डीएसओ कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, श्रम विभाग आदि विभागों के काउंटर लगाए जाएंगे, ताकि शहर के लोगों की सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का निदान भी मेले में ही हो सके। संवाद
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ शहर के 11 बुजुर्ग गण्यमान्य नागरिकों द्वारा किया जाएगा। मेले में देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एक शाम पटेल जी के नाम के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। कई विभागों के स्टॉल भी लगेंगे। स्वच्छता मिशन से संबधित कार्यक्रम होंगे। मेले में रेहड़ी, पटरी, स्ट्रीट वेंडरों के अलावा स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed