{"_id":"60b2850e8ebc3e78c063d4bf","slug":"hathras-lakhs-stolen-from-two-shops-in-sadabad-sadabad-news-ali2642175161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सादाबाद में दो दुकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सादाबाद में दो दुकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बे में शुक्रवार की रात को चोरों ने हाथरस रोड पर खंड विकास कार्यालय के सामने शराब और बिल्डिंग मैटेरियल की दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया। दोनों ही मामलों में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोरी के मामले में दिनेश वार्ष्णेय एडवोकेट द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनके प्रतिष्ठान दिलीप ट्रेडर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर गोदाम के ताले तोड़कर उसमें रखा हुआ एक गैस सिलिंडर, दराज में रखे दो चांदी के सिक्के और गल्ले में पड़े लगभग 1200 रुपये चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पर पहुंचने के दौरान घटना की जानकारी हुई।
इधर, इस दुकान के पास ही स्थित शराब की दुकान में चोरी के मामले में नगला प्रेमी थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी अजय कुमार पुत्र श्रीनिवास ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह देसी शराब की दुकान का सेल्समैन है। वह अपने साथी सत्यवीर सिंह के साथ समय से दुकान बंद कर अंदर कमरे में सोया हुआ था तो 28-29 मई की मध्य रात्रि को चोरों ने दुकान की दीवार को काटकर दुकान से चोरी कर ली। सुबह जब उसने दुकान खोली तो देखा कि अंदर दुकान की दीवार कटी हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जब उसने गल्ले को देखा तो वह खुला हुआ पड़ा था। गल्ले में रखे शराब बिक्री के 112560 रुपये को चोर ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की से दुकानदारों में दहशत है।