{"_id":"5e63e9cd8ebc3eeae004c06a","slug":"hathras-laddoos-and-dry-fruits-lashed-at-phag-festival-gulal-flown-hathras-news-ali228634497","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फाग महोत्सव में खूब बरसे लड्डू व मेवा, उड़ाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फाग महोत्सव में खूब बरसे लड्डू व मेवा, उड़ाया गुलाल
विज्ञापन
हाथरस: मंदिर श्रीकन्हैयाजी महाराज की शोभायात्रा में रंग-गुलाल में सराबोर श्रद्धालु।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रूई की मंडी स्थित ठा.कन्हैयालाल जी महाराज मंदिर से शनिवार को होली फाग महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा गोपाल धाम पहुंची। जहां पर आचार्य रामवल्लभ के नेतृत्व में लड्डू होली, मेवा व फूल होली के साथ मनोहरी होली नृत्य नाटिकाओं का कलाकारों ने मंचन किया। शोभायात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला आरती से हुआ। इसके बाद पहले प्रभात फेरी निकाली गई और श्रृंगार आरती के बाद मंदिर से होली फागमहोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ आरती उतार कर आचार्य रामभल्लव महाराज ने किया। शोभायात्रा में जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी शामिल हुए। उनका जोशीला स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा रूई की मंडी से शुरू होकर नजिहाई बाजार, सराफा, पत्थर बाजार, मोजी बाजार, पाटिया, नयागंज, सब्जीमंडी, चक्की बाजार और मेंडू गेट होती हुई गोपाल धाम में पहुंचकर संपन्न हुई।
श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को खूब गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सेवायत पुजारी योगेश मिश्र, बौ. देवेश कौशिक पवनलाल, गोपाल प्रसाद, सोहनलाल वर्मा, लक्की शर्मा, पं. चेतन शर्मा, देव शर्मा, अभी वाष्र्णेय, मीरा देवी, बीना अग्रवाल, राकेश, केशव सिंघल आदि थे। नयागंज स्थित गोपाल सत्संग भवन में गौरांग प्रेम मंडल एवं विष्णुप्रिया संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में फाग महोत्सव के तहत कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर संकीर्तन हुआ।