फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lack of equipment along with doctors at Sahpau CHC

हाथरस : सहपऊ सीएचसी पर चिकित्सकों के साथ उपकरणों का भी अभाव

Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lack of equipment along with doctors at Sahpau CHC
हाथरस : सीएचसी सहपऊ का भवन। संवाद - फोटो : SHAPHU
कस्बा स्थित सुनहरीलाल आजाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ और चिकित्सकीय उपकरणों की कमी से जूझ रहा है। सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक के नहीं आने से महिला मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएचसी पर तैनात आयुष महिला चिकित्सक रुचि कमल ही महिला रोगियों को परामर्श देती हैं। अधिकांश महिला मरीजों को सीएचसी से रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड, एक्स रे आदि उपकरण नहीं हैं। प्रयोगशाला में कोई भी तकनीशियन भी नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में तैनात प्रयोगशाला तकनीशियन (एलटी) को बुुलाकर मरीजों के खून की जांच कराई जाती है।
विज्ञापन

सीएचसी पर आने वाले मरीजों का कहना है कि यहां हर रोग की एक जैसी ही दवा दी जाती है। इन दवाओं से उनको कोई लाभ नहीं मिलता। थक हारकर उनको निजी अस्पताल या झोलाछाप चिकित्सक के यहां जाना पड़ता है। सीएचसी पर अभी तक केवल प्रसव के मामलों को छोड़कर कोई भी मरीज भर्ती नहीं किया जाता। यदि किसी मरीज की हालत खराब होती है तो उसे रेफर कर चिकित्सक अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर सभी रोगों की एक जैसी ही दवा दी जाती है। उससे मरीजों को कोई फायदा नहीं पहुंचता, इसके साथ ही एक्सरे आदि के कराने के लिए सादाबाद अथवा हाथरस भेज दिया जाता है।
- राहुल पाठक, सहपऊ
इस सीएचसी पर जब कभी वह शुगर की जांच के लिए गया तो लैब में किट उपलब्ध नहीं होने का जवाब मिलता है, जबकि डॉक्टर सीएचसी पर बनाई पर्ची पर शुगर की जांच के लिए लिख देते हैं।
- दामोदर सिंह, नगला बिहारी
सीएचसी पर कुछ दवाएं नहीं मिलतीं। इसके लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता है। विशेषतौर यहां महिला चिकित्सक नहीं मिलती हैं। आयुष महिला चिकित्सक ही महिला मरीजों को देखती हैं।

- हरीश, कोंकना कलां
सीएचसी पर स्टाफ और चिकित्सा उपकरणों की कमी तो है, लेकिन मेरा उद्देश्य है कि सीएचसी पर आने वाले सभी मरीजों को अच्छी दवा एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाए। विभाग से जितनी और जो दवाएं हमें उपलब्ध कराई जाती हैं, वह सभी मरीजों को उनके रोगों के अनुसार दी जाती हैं।
-डॉ. आरके वर्मा, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed