{"_id":"62966109b56c0e48b4662273","slug":"hathras-kursanda-s-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-bihar-sadabad-news-ali292849071","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कुरसंडा के युवक की बिहार में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कुरसंडा के युवक की बिहार में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कुरसंडा क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी निवासी एक युवक की बिहार के भागलपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होने पर युवक के परिजन भागलपुर के लिए रवाना हो गए।
थलूगढ़ी निवासी महीपाल सिंह का बेटा विवेक कुमार भागलपुर की एफको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। ड्यूटी के दौरान विवेक अपनी साइट पर काम कर रहा था। काफी देर तक वहां सहकर्मियों को दिखाई नहीं दिया। विवेक की तलाश की गई तो वह साइट पर मृत अवस्था में मिला। कंपनी प्रबंधन ने घटना की जानकारी विवेक कुमार के परिजनों को दी गई। आनन-फानन परिजन बिहार रवाना हो गए। संवाद